Forever Living Bee Honey

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Forever Living product (FLP) कंपनी के सबसे बेहतरीन उत्पाद Forever Bee Honey के बारे जानकारी देने जा रहे है। आपने वेसे तो अब तक कई तरह का शहद उपयोग किया होगा लेकिन आज हम आपको जिस शहद के बारे में बता रहे है वह 100% pure है। Forever Living Bee Honey को बनाने का प्रोसेस काफी अलग है, इसे बनाने में पॉल्यूशन फ्री जोन का उपयोग किया जाता है, जिससे यह लीड फ्री (Lead Free) और Mercury फ्री होता है। यदि आप भी Forever Bee Honey के फायदे और इसके उपयोग करने के तरीके के बारे में जानना चाहते है, तो आज का हमारा यह आर्टिकल पूरा जरुर पढ़े।

Forever Living Bee Honey के फायदे

वैसे तो शहद को हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर उत्पाद बताया जाता है जो कि, हमारे शरीर को कई तरह से फायदा प्रदान करता है। लेकिन यदि आप Forever Living Bee Honey का प्रतिदिन उपयोग करते है, तो आपको इससे कई तरह के फायदे मिलने वाले है। शहद का उपयोग आपकी कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए काफी उपयोगी है, क्युकी आयुर्वेद में इसे सबसे बेहतर औषधि के रूप में माना गया है। हम आपको इसके कुछ जबरदस्त फायदे विस्तार से बताने वाले हैं, जैसे –

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं कम होती है

यह शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता और यह आपकी सेहत के साथ-साथ आपके दिल से सम्बन्धित बीमारियों में भी काफी सुधार करता है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड आपके हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को काफी कम कर देता है, जिससे आपका दिल भी स्वस्थ बना रहता है।

सर्दी और खांसी में फायदेमंद

Forever Living Bee Honey खांसी और सर्दी को कम करने में काफी मददगार साबित हुआ है, क्योंकि इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे कि आप को मौसमी तौर पर होने वाली खांसी और सर्दी जुकाम से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद रोजाना, अदरक के रस में मिलाकर ले सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

रोजाना शहद का उपयोग करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढाया जा सकता है। जिससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप कई तरह के संक्रमण से होने वाली बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं।

Forever Bee Honey
 

शारीरिक मोटापे को कम करता है

यदि आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो, आप इस शहद का उपयोग अपने लिए कर सकते हैं, क्योंकि यह वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। शहद मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे कि वजन कम होता है। इसके साथ ही यह आपकी भूख को भी कंट्रोल रखता है, जिससे कि आप ज्यादा मात्रा में खाना खाने से भी बच सकते हैं। शहद से आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो, इसके लिए आप सुबह रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर इसे खाली पेट सेवन करें तो, यह आपको काफी ज्यादा फायदा पहुचायेगा।

त्वचा के निखार में फायदेमंद

शहद के फायदे केवल इम्युनिटी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। यह आपकी सुंदरता को भी निखारता हैं। शहद आपकी त्वचा में निखार लाने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि Forever Living Bee Honey में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो की रूखी त्वचा में नमी बनाए रखने में मददगार साबित होते है। यदि आप अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं तो, इसे खाने के साथ-साथ आप इसे अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं।

इसके लिए आप एक चम्मच शहद लेकर 15 से 20 मिनट तक इस सूखने दे और उसके बाद आप इसे ठंडे पानी से धो ले। ऐसा आप यदि एक हफ्ते तक जारी रखते है, तो यह आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखने के साथ साथ त्वचा में निखार लाएगा।

पाचन शक्ति बढाने में मददगार

शहद में metabolism को सुधारने के लिए काफी ओषधिय गुण पाए जाते है, ऐसे में जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं अक्सर होती है, उनके लिए शहद काफी लाभदायक साबित हुआ है। इसका उपयोग आप सुबह नाश्ता करने से पहले एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर कर कर सकते हैं। साथ ही यदि आपको एसिडिटी की समस्याएं हैं तो, आप इसमें थोड़ी मात्र में नींबू का रस मिलाकर ले सकते हैं। यह आपके लिए को खराबी फायदेमंद साबित होगा

शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में मददगार

Forever Living Bee Honey हमारी शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। यानी कि इससे हमारा बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ता है और हमें जल्दी से थकने नहीं देता है। क्युकी इसके अंदर विटामिन A के साथ बीटा कैरोटीन होता जो हमारे शरीर की उर्जा को बढाने में मददगार साबित होता है, साथ ही यह आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है।

Forever Living Bee शहद में पाए जाने वाले खास पोषक तत्व

Forever Living Bee honey में विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का जबरदस्त कांबिनेशन मिलता है जो, हमारे शरीर को सुपोषण प्रदान करता है। दोस्तों इस शहद में रॉयल जेली और बी पोलन पाया जाता है। आपको बता दे की रॉयल जेली एक जिलेटिनस पदार्थ है जो, मधुमक्खियों द्वारा ख़ास तोर पर उनके बच्चों को खिलाने के लिए बनाया जाता है। यह कई तरह की पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर सप्लीमेंट के तौर पर उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही शहद में खनिजों और विटामिन का भंडार है। मुख्य रुप से इसमे फ्रक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, और एमिनो एसिड पाए जाते हैं।

Forever Living Bee Honey का Use केसे करे?

हम सभी अक्सर शहद के सेवन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। आज हम आपको Forever Living Bee शहद को खाने के सही तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके लिए यह शहद ज्यादा से ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। इस शहद का सबसे बेहतर तरीका यह है, की आप इसका एक चम्मच सादे पानी में मिलाकर सुबह के समय खाली पेट सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि आप इसे अच्छी नींद के लिए लेना चाहते हैं तो, आप इसे रात में दूध में एक चम्मच मिलाकर सोते समय भी पी सकते हैं।

नोट - यदि आप पहले से किसी तरह की शारीरिक समस्या से ग्रसित है तो, आप अपने डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें, ताकि आपको यह और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सके।

शहद का सेवन कब ना करे?

यदि आप शहद को गलत तरीके से सेवन करते हैं तो, इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आपको बता दे कि, कभी भी शहद को पका कर नहीं खाना चाहिए, साथ ही शहद को घी के बराबर मात्रा के साथ भी सेवन नही किया जाना चाहिए। यदि आप गर्मी के मौसम में शहद का सेवन करते हैं तो, इसे आपको कम मात्रा में लेना चाहिए। जब बहुत अधिक तापमान हो तो भी शहद खाने से परहेज करना चाहिए।

Forever Living Company के खास Beauty Products

यह कंपनी Beauty Products से जुड़े हुए और भी कई तरह के प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, जिसका उपयोग आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके द्वारा Forever Aloe Vera Gel बनाया जाता है जो की, त्वचा के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ है। इसके साथ ही यदि आप बालों के लिए कोई प्रोडक्ट चाहते हैं तो आपको इसमें Aloe-Jojoba Conditioner और Aloe-Jojoba Shampoo दोनों ही देखने को मिलते हैं और आप Avocado Face & Body Soap का उपयोग भी अपने लिए कर सकते हैं। यह सभी प्रोडक्ट Forever कंपनी द्वारा नेचुरल तरीके से बनाए गए हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form